हरसिमरत बादल के Tweet पर रवनीत बिट्टू का तीखा हमला , इस तरह दिया जवाब

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2021 02:16 PM

ravneet bittu s scathing attack on harsimrat badal s tweet

कृषि कानूनों के खिलाफ संसद के बाहर गत दिवस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ ट्रैक्टर पर पहुंचे और बिलों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

चंडीगढ़: कृषि कानूनों के खिलाफ संसद के बाहर गत दिवस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ ट्रैक्टर पर पहुंचे और बिलों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। 

PunjabKesari

कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी की ट्रैक्टर वाली तस्वीर पर ट्वीट करते कहा कि जब संसद में कृषि कानून के खिलाफ वोट पड़ रही थीं तो उस समय आप भाग गए थे और जब बहस हो रही तो उस समय भी आप वापिस नहीं आए। बीबी बादल ने ट्वीट करते कहा कि आपकी कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव मेनिफेस्टो में कृषि कानून लागू करने की बात कही थी, जिसे पंजाब सरकार ने लागू कर दिया था और आप सोचते है कि किसान मूर्ख हैं। 

बीबी बादल के इस ट्वीट पर कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी तीखा व्यंग्य कसते हुए कहा कि पहले तो मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि आपने हमारी ट्रैक्टर वाली तस्वीर सांझी की और दूसरा हम तो शुरू से ही संसद में काले कानूनों का विरोध करते रहे हैं लेकिन आपको हम इसलिए नहीं दिखाई दिए क्योंकि आप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री तोमर की बीच वाली कुर्सी पर बैठ कर यह कानून बना रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!