Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2023 08:10 AM

जान से मारने की धमकी मिलने के कारण उसने यह बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी।
दसूहा: दसूहा के निकटवर्ती गांव बुद्धों बरकत में सनसनीखेज घटनाक्रम में एक 12 वर्षीय नाबालिगा से 3 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित नाबालिगा की माता द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार उनकी लड़की खेलने के लिए गांव की ग्राऊंड में गई थी। जब वह बहुत देर बाद घर वापस आई तो बहुत घबराई हुई दिख रही थी। पूछने पर उसने बताया कि गांव के ही 3 लड़के उसे गांव के खंडहर बने रैस्ट हाऊस में ले गए। वहां रविंदर सिंह उर्फ शेरा पुत्र अमरीक सिंह ने उससे दुष्कर्म किया तथा बाकी दोनों ने उसके शरीर से छेड़छाड़ की। उसने बताया कि उसने 22 जून को भी उससे दुष्कर्म किया था और जान से मारने की धमकी मिलने के कारण उसने यह बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी।
थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लड़की की माता के बयानों के आधार पर 3 दोषियों के विरुद्ध धारा 376, 354 डी एवं पॉक्सो एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 2 दोषियों को हिरासत में ले लिया गया है।