Edited By Kamini,Updated: 23 Jan, 2024 02:27 PM

पंजाब की कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भड़कते हुए नजर आए।
पंजाब डेस्क : पंजाब की कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भड़कते हुए नजर आए। विवादों के बीच रही मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने उन्हें चेतावनी दी है।
नवजोत सिद्धू की अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here