हड़ताल पर गए तहसीलदारों को लेकर Action में CM मान, दे डाली ये Warning

Edited By Kalash,Updated: 04 Mar, 2025 12:26 PM

cm mann tehsildars strike warning

पंजाब भर के रेवेन्यू अफसरों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब भर के रेवेन्यू अफसरों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया है। इसके चलते तहसीलों में कामकाज ठप्प है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसी बीच सी.एम. मान ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताल कर रहे तहसीलदारों को चेतावनी दी है। इसे लेकर सी.एम. मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ''तहसीलदार अपने भ्रष्टाचारी साथियों के हक में हड़ताल कर रहे हैं पर हमारी सरकार रिश्वत के सख्त खिलाफ है। आम लोगों की परेशानी को रोकने के लिए तहसील के अन्य अधिकारियों को तहसील के सभी कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी मुबारक... पर छुट्टी के बाद कहां ज्वाइन करना है यह लोग फैसला करेंगे।''      

इसके साथ ही सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक डियूटी जॉइन करने के लिए कहा गया है और ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। उनका कहना है कि तहसीलदार जगसीर सिंह, रजिस्ट्री क्लर्क गोपाल कृष्ण सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों पर दर्ज मामला रद्द करने तक हड़ताल जारी रहेगी।

  PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!