Ludhiana में नगर निगम चुनावों के बीच राजा वड़िंग की एंट्री, जानें क्या बोले

Edited By Urmila,Updated: 21 Dec, 2024 03:22 PM

raja warring enters ludhiana amidst municipal elections

लुधियाना में आज नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

लुधियाना: लुधियाना में आज नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम को नतीजे आएंगे। लुधियाना में सुबह से अमन-शांति से वोटिंग हो रही है और लोग अपने बूथों पर जाकर मतदान कर रहे हैं। लुधियाना में कुल 95 वार्ड हैं और जिला प्रशासन की ओर से कुल 1227 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  

ऐसे में राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में नगर निगम के 95 वार्डों में वोटें पड़ रही हैं। वहीं ईस्ट विधानसभा में 2 जगह मशीनें खराब हो गई जहां लोगो को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसी बीच चुनावों दौरान हंगामे व झड़प के मामले भी सामने आए हैं। बता दें कि नगर निगम चुनाव के पोलिंग बूथों पर राजा वड़िंग अपने हलकों में वार्डों का दौरा करने पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी। वहीं राजा वड़िंग ने भारत भूषण को हाईकोर्ट से मिली राहत को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशू पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने हाईकोर्ट का शुक्रिया किया है। वहीं राजा वड़िंग ने कहा कि लोगों का रूझान देखकर लग रहा है कि कांग्रेस बड़ी लीड से जीत हासिल करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!