Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2025 05:26 PM

बीते दिनों पंजाब में हुई बारिश के बाद अब फिर तापमान में धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही है।
पंजाब डेस्क : बीते दिनों पंजाब में हुई बारिश के बाद अब फिर तापमान में धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि कल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे एक बार फिर बारिश के आसार बनेंगे। बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को हल्की व 27-28 फरवरी को मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here