पंजाब सरकार ने 5, 6 और 7 सितंबर को किया छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 छुट्टियां

Edited By Vatika,Updated: 02 Sep, 2025 12:17 PM

punjab holiday announced

पंजाब में इस हफ्ते एक बार फिर लगातार तीन छुट्टियां आ रही हैं।

चंडीगढ़: पंजाब में इस हफ्ते एक बार फिर लगातार तीन छुट्टियां आ रही हैं। हालांकि ये छुट्टियां आरक्षित हैं और इनका लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

राज्य सरकार के मुताबिक, 5 सितंबर शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद और बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिवस होने पर पंजाब में आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद 6 सितंबर शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर भी आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद 7 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह पंजाब में 5, 6 और 7 सितंबर को लगातार तीन दिन छुट्टियां रहेंगी।

गौरतलब है कि पंजाब में हाल ही में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के चलते स्कूल, कॉलेज और सभी शैक्षणिक संस्थानों में 3 सितंबर तक छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!