ब्यास दरिया मंड में Raid, आज तक के इतिहास में बरामद हुआ ये सब...

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2024 03:04 PM

raid at beas dam

आज तक के इतिहास में में इतनी अधिक मात्रा में बरामदगी हुई है ।

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर अधीन भैणी मियां खां पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर गांव मोजपुर ब्यास दरिया मंड में छापेमारी कर 72 प्लास्टिक तरपालों में जमीन में दबा कर रखी 21600 किलो लाहन बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज तक के इतिहास में जिला गुरदासपुर में इतनी अधिक मात्रा में लाहन क्भी बरामद नही की गई।
 
इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार  ने बताया कि भैणी मियां खां पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जसविंदर पाल सिंह, एएसआई तीर्थ राम और एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ जब ब्यास नदी के किनारे गांव मोजपुर पहुंचे तथा वहां पर सरकंडे में तलाशी ली गई तो जमीन के नीचे दबा कर रखी 72 प्लास्टिक के तरपाल बरामद हुइ, जो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर गड्ढे खोद कर छुपा रखी थी। 

जब इसकी जांच की गई तो इसमें से 21,600 किलोग्राम लाहन बरामद हुइ।  जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बरामद सारी लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर में इतनी अधिक मात्रा में लाहन पहली बार बरामद हुइ है तथा यह छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!