Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें, लुधियाना बम धमाके में पाकिस्तन का कनेक्शन

Edited By Kamini,Updated: 25 Dec, 2021 10:06 PM

punjab wrap up all breaking and latest news

जालंधर: राष्ट्रीय कन्वीनर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब जारी है। इसी के चलते वह आज अमृतसर पहुंचे हैं। बम बलास्ट मामले में एजंसियां और पुलिस सेंट्रल जेल आए दो लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके को लेकर...

जालंधर: राष्ट्रीय कन्वीनर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब जारी है। इसी के चलते वह आज अमृतसर पहुंचे हैं। बम बलास्ट मामले में एजंसियां और पुलिस सेंट्रल जेल आए दो लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। मृतक गगनदीप का साथी रणजीत सिंह उर्फ चीता आतंकी रिंदा का साथी है।ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

mission punjab  arvind kejriwal gave guarantee to lawyers

'मिशन पंजाब': अरविंद केजरीवाल ने वकीलों को दी गारंटी
राष्ट्रीय कन्वीनर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब जारी है। इसी के चलते वह आज अमृतसर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जहां पंजाब में उनके रिश्तों को मजबूत करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों की सभी समस्याएं हल की जाएंगी। केजरीवाल ने वकीलों को बोलते हुए कहा कि उनका मेडिकल इंश्योरेंस किया जाएगा और साथ में चैंबरों की गारंटी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के वकील 'आप' में शामिल हो जाएं।

लुधियाना धमाका : पाकिस्तान से निकला कनेक्शन, ऐसे हुई थी ब्लास्ट की प्लानिंग
बम बलास्ट मामले में एजंसियां और पुलिस सेंट्रल जेल आए दो लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पता चला है कि बम ब्लास्ट की प्लानिंग जेल के अंदर तैयार हुई थी। इसे गगन ने जेल के बाहर आकर अंजाम दिया। पुलिस अब रणजीत बाबा, जो कि अमृतसर का रहने वाला है और एक अन्य को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।

लुधियाना बम ब्लास्ट में इस मास्टर माइंड तस्कर को भी लिया प्रोडक्शन वारंट पर
कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। मृतक गगनदीप का साथी रणजीत सिंह उर्फ चीता आतंकी रिंदा का साथी है। जब वह दोनों लुधियाना जेल में बंद थे तभी रणजीत सिंह ने उसे आतंकियों से मिलाया था। गौरतलब है कि हरियाणा की सिरसा जेल में रणजीत सिंह को पाकिस्तान से नमक की बोरी में 532 किलो हेरोइन छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच टीम द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बम ब्लास्ट के मामले रणजीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। तस्कर रणजीत सिंह उर्फ चीता की पहचान अमृतसर के गांव लाधोके निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक गगनदीप द्वारा लुधियाना कॉम्प्लेक्स में बम ब्लास्ट करने के पीछे किसका हाथ है। 

punjab dgp chattopadhyaya made many important revelations

पंजाब DGP चट्टोपाध्याय ने पंजाब में हो रही घटनाओं को लेकर किए कई अहम खुलासे
पंजाब के डी.जी.पी. सिदार्थ चट्टोपाध्याय ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि लुधियाना बम ब्लास्ट मामला उन्होंने 24 घंटों में सुलझा दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 में गगनदीप खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मृतक पंजाब पुलिस का मुलाजिम था। आरोपी थाना सदर में मुंशी था। मृतक गगनदीप 2 साल जेल में काट चुका था। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम लगाते समय मारा गया। मृतक गगनदीप के पंजाब से बाहर भी लिंक थे।

BSF की बड़ी कार्यवाहीः भारत-पाक बार्डर पर करोड़ों की हेरोइन बरामद
 प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने करीब 8 किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ों रुपए बताई जाती है। बी.एस.एफ. की ओर से अभी भी सर्च अभियान जारी है। सर्च अभियान पूरा होने के बाद बी.एस.एफ. की ओर से हेरोइन की सही रिकवरी कितनी है? उस संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।

लुधियाना बम धमाकाः फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा
गत दिन लुधियाना में जो ब्लास्ट हुआ है उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में आई जानकारी अनुसार कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए ब्लास्ट में आर.डी.एक्स. के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। पंजाब पुलिस द्वारा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जो ब्लास्ट हुआ है उसमें लगभग 2 किलो आर.डी.एक्स. का इस्तेमाल किया गया है। 

पंजाब में बड़ी लापरवाही-ओमीक्रोन प्रभावित देश से आए 4 पॉजिटिव यात्रियों को घर भेजा, मचा हड़कम्प
ओमीक्रोन प्रभावित देश से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचने की बजाय सीधे अपने घरों को चले गए। यात्री जब दाखिल होने के लिए अस्पताल में नहीं पहुंचे तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए तथा उन्होंने तुरंत हरकत में आते हुए सेहत विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से पॉजिटिव आए यात्रियों को तुरंत संबंधित जिलों के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

22 किसान संगठनों ने किया 'संयुक्त समाज मोर्चा' के चेहरे का ऐलान
किसानों द्वारा नया सियासी मोर्चा का ऐलान कर दिया है जिसका नाम संयुक्त समाज मोर्चा रखा गया है। इस दौरान 22 किसान संगठनों ने सांझा फैसला भी लिया है जिसके चलते किसानों ने बलबीर राजेवाल को संयुक्त समाज मोर्चा का चेहरा नियुक्त कर दिया है। किसान मोर्चे द्वारा सभी 117 सीटों पर लड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद 3 अन्य संगठनों भी उनके साथ होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर ही यह फैसला लिया गया है। लोग चाहते थे कि वह भी पंजाब के लिए कुछ करके दिखाएं।

sgpc  reward for the person who revealed the identity of accused of sacrilege

SGPC अध्यक्ष ने बेअदबी के आरोपी की पहचान बताने वाले के लिए जारी किया ईनाम
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) ने एक करोड़ रुपए के ईनाम घोषणा की है। 18 दिसंबर को पाठ के दौरान सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में एक व्यक्ति द्वारा बाड़ को पार करने के बेअदबी करके संगत की धार्मिक भावनाओं को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई थी। 

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने पेशावर हाईकोर्ट के आदेश पर जताई आपत्ति, हाई कमिश्नर को लिखा पत्र
पेशावर हाईकोर्ट के सिखों की कृपाण बारे दिए आदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सख्त आपत्ति जताते नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के हाई कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक महत्वाकांक्षी सिख होने के नाते कृपाण साहिब बारे पाकिस्तान की पेशावर हाईकोर्ट के आदेशों की सख्त निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आदेश के साथ विश्व भर में बसे सिख भाईचारो की भावनायों को ठेस पहुंच रही है। यह सिखों को गुरू जी की कृपा मिला है। यह प्रशंसनीय होगा कि पाकिस्तान सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और इस आदेश को उलट दे ताकि पाकिस्तान में सिख समुदाय को उसी धार्मिक स्वतंत्रता का आनंद मिल सके जो उसे दुनिया भर में प्राप्त है। आर.पी. सिंह ने कहा कि केस, कंघा, कड़ा और जांघिया के साथ कृपाण सिख धर्म के पांच चिह्नों (ककारें) में से पांचवां है। कृपाण या सिरी साहिब उत्पीड़न के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक है। उन्होंने पाक हाई कमिश्नर से पाकिस्तान में सिखों के धार्मिक अधिकारों और विश्वास के इस महत्वपूर्ण मामलो में आपके तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!