पंजाब में मौसम हुआ सुहावना, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2025 03:52 PM

punjab wind strom rain

तेज बारिश के साथ ओले गिरे

पंजाब डेस्क: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत की सांस मिली है। दरअसल,  कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही बारिश की चेतावनी दी गई है।

PunjabKesari

बता दें कि विभाग द्वारा   17 और 18 जून को होशियारपुर, जालंधर, पठानकोट और तरनतारन जिलों में तेज तूफान की चेतावनी जारी रहेगी। विभाग ने तूफान के संकेत देकर उक्त जिलों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। वहीं पूरे सप्ताह राज्य भर के कई जिलों में  बारिश और आंधी का भी अनुमान जताया गया है। 

मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में, कल यानी 15 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में और 16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार इससे राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!