पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच Alert जारी, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2024 09:19 AM

punjab weather

पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम  में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।

पंजाब डेस्कः पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम  में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।  वहीं विभाग द्वारा राज्य के 14 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल है। 

पंजाब में कड़ाके की ठंड ने तोड़े सारे रिकार्ड, लोगों का घर से निकलना हुआ  मुश्किल - punjab weather update-mobile

शाम ढलते ही खराब हो रही चंडीगढ़ की हवा 
बता दें कि चंडीगढ़ में पिछले दिनों के मुकाबले प्रदूषण कम तो हुआ है लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर खराब ही है।  पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर से पश्चिम की ओर से चल रही हवाएं अब ठंड को लेकर आ रही है। इसका नतीजा ये है कि रात में अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और रविवार सुबह चंडीगढ़ में हलाक कोहरा था।
Punjab में अब जोर पकड़ेगी ठंड, बारिश को लेकर आ गई बड़ी Update, जानें मौसम  का हाल... - punjab rain alert-mobile
रात के तापमान में गिरावट का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। दिन का तापमान भी अब 24 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा है। हालांकि रात ढलते ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर फिर 300 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आसपास पहुंच रहा है जो बेहद खराब आंका जाता है। दिन में एयर क्वालिटी इंडैक्स 287 के आसपास है लेकिन अभी भी शहर की हवा सामान्य दिनों जैसी साफ नहीं हो पाई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!