शर्मसार पंजाब! स्कूल से आ रही Student को उठा कर ले गए 4 लड़के, होश उड़ा देगी खबर

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2025 02:30 PM

punjab shocking incidence

स्कूल से छुट्टी होने बाद घर लौट रही छात्रा ने बताया कि 4 लड़कों ने ...

अबोहर: स्थानीय बाज़ार नंबर 11 में एक नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। होश में आने के बाद लड़की ने बताया कि फिरोजपुर में चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर यहां तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय  नाबालिग लड़की मूल रूप से राजस्थान के एक गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है और वह फाजिल्का ज़िले में अपने मामा और मामी के साथ रह रही थी। वह 12वीं कक्षा की ओपन स्टडी कर रही है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी मामी, जो फाजिल्का ज़िले में रहती है, अनैतिक धंधे में लिप्त है और उसे भी जबरन उसी काम में धकेलना चाहती थी। लड़की ने बताया कि लगभग चार दिन पहले जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तो चार नकाबपोश युवकों ने उसे कार में जबरदस्ती अगवा कर लिया और फिरोजपुर में एक कोठी में ले गए। वहां उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया और बेहोश होने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसे बंधक बनाकर रखा गया। जैसे ही उसे मौका मिला, वह किसी तरह भाग निकली और अबोहर पहुंच गई क्योंकि वह दोबारा फाजिल्का में अपनी मामी के पास नहीं जाना चाहती थी।

जब वह बाज़ार नंबर 11 में वॉटर कूलर से पानी पी रही थी, तो अचानक बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा समिति को सूचना दी, जिनके सदस्यों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और सिटी पुलिस स्टेशन नंबर 1 को सूचित किया। अस्पताल के डॉक्टर धर्मवीर अरोड़ा ने बताया कि लड़की का पूरा पता और उसके परिवार की जानकारी नहीं मिल पाई है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। उसका मेडिकल परीक्षण केवल तभी किया जाएगा जब उसका कोई परिजन मौजूद होगा। सिटी पुलिस स्टेशन नंबर 1 के इंचार्ज मनिंदर सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें अस्पताल से प्राथमिक सूचना (PI) प्राप्त होगी, वे यह मामला फाजिल्का पुलिस को सौंप देंगे और वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उक्त समिति के सदस्यों ने कहा कि इस नाबालिग लड़की के साथ बहुत गलत हुआ है। वह बुरी तरह डरी हुई है और उसे नशे के इंजेक्शन भी लगाए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!