पंजाब की खेलों का महाकुंभ कल से, CM Mann करेंगे शुभारंभ

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2024 09:53 PM

punjab s sports mega event  khela vatan punjab diyan

पंजाब की खेलों का महाकुंभ 'खेलां वतन पंजाब दियां, सीजन-3' कल से शुरू होने जा रहा है।

पंजाब डैस्क : पंजाब की खेलों का महाकुंभ 'खेलां वतन पंजाब दियां, सीजन-3' कल से शुरू होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर से इसका शुभारंभ करेंगे। बता दें कि इस बार 37 अलग-अलग खेलों को शामिल किया गया है और इसमें लगभग 5 लाख खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।  वहीं विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक की इनामी राशि दी जाएगी। 

बता दें कि तीसरे सीजन में ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर 2024 तक होंगी, जबकि जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 15 से 22 सितंबर 2024 तक होंगी। इसी तरह  राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं 11 अक्टूबर से 9 नवंबर 2024 तक होंगी।

2022 का पहला सीजन विवरण: साल 2022 में "खेलां वतन पंजाब दियां" का पहला सीजन करवाया गया था जिसमें लगभग 3 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 9961 विजेता खिलाड़ियों को 6.85 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

2023 का दूसरा सीजन विवरण: साल 2023 में "खेलां वतन पंजाब दियां" का दूसरा सीजन करवाया गया था जिसमें साढ़े चार लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!