Edited By Kamini,Updated: 07 Dec, 2024 07:02 PM
पंजाब में एक गाय ने सोनालिका ट्रैक्टर जीता है। पूरा मामला जान आप यकीनी नहीं कर पाएंगे।
पंजाब डेस्क : पंजाब में एक गाय ने सोनालिका ट्रैक्टर जीता है। पूरा मामला जान आप यकीनी नहीं कर पाएंगे। आरसीबीए नेशनल डेयरी एड एग्री एक्सपो 2024 द्वारा पहले पशु मेला गांव टोपरिया हनुगढ़ राजस्थान में 1 से 3 दिसंबर तक पहला पशु मेला आयोजित किया। मेले में देशभर से जानवरों ने हिस्सा लिया। इस मेले में विभिन्न प्रकार के पशुओं के दूध निकालने और नसल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें पंजाब की एचएफ गाय बैंस डेयरी भान मजारा ने 63 किलो दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेले के आयोजकों ने गाय के मालिक चमन सिंह भान मजारा को सोनालिका ट्रैक्टर 730 देकर सम्मानित किया।
भान माजरा ने बताया कि मेले में कृष्णा डेयरी की गाय ने 61 किलो 900 ग्राम दूध देकर दूसरा स्थान और तीसरे नंबर की गाय ने 60 किलो दूध देकर पुरस्कार प्राप्त किया। चमन सिंह ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के मेलों में कई पुरस्कार जीते हैं। इस मौके पर उनके साथ दया राम सीलू, प्रितपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, मक्खन सिंह किसानपुरा, कुलवीर सिंह इटैली, मक्खन सिंह हंसरोण आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here