Punjab: परिवार के लिए आफत बनी बारिश,  छत गिरने से मची अफरा-तफरी

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2024 03:48 PM

punjab rain became a disaster for the family

वहीं  इस हादसे से कमरे में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

टांडा उड़मुड़:  पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं यह बारिश एक परिवार के लिए आफत बन गई है।

दरअसल, रायपुर गांव में आज दोपहर एक मकान की खस्ताहाल छत अचानक गिरने से मलबे की चपेट में आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले दिन की बारिश से कमजोर हुई छत आज दोपहर करीब 1 बजे अचानक ढह गई।

मलबा गिरने से स्वर्गीय सुरजीत सिंह की पत्नी जसवीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर के दूसरे कमरे में मौजूद महिला की बहू से सूचना मिलने पर जसवीर कौर के बेटों  ने तुरंत  मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं  इस हादसे से कमरे में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!