Punjab : ट्रेन यात्रियों को Railway का तोहफा: इन स्टेशनों के बीच दौड़ेंगी कई अहम रेलगाड़ियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jun, 2025 07:43 PM

punjab railway s gift to train passengers

रेल विभाग इस माह फिरोजपुर को कई अहम रेलगाड़ियां देने जा रहा है। इनमें से दो सप्ताहिक रेलगाड़ियां फिरोजपुर-नांदेड़ और फिरोजपुर-हरिद्वार की घोषणा विभाग द्वारा की जा चुकी है। अब इसी के साथ दो और गाड़ियां चलने जा रही हैं।

फिरोजपुर (मल्होत्रा) : रेल विभाग इस माह फिरोजपुर को कई अहम रेलगाड़ियां देने जा रहा है। इनमें से दो सप्ताहिक रेलगाड़ियां फिरोजपुर-नांदेड़ और फिरोजपुर-हरिद्वार की घोषणा विभाग द्वारा की जा चुकी है। अब इसी के साथ दो और गाड़ियां चलने जा रही हैं। भाजपा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खुलासा किया कि रेल विभाग की ओर से 13 मई से घोषित की गई फिरोजपुर-हजूर साहिब एक्सप्रैस को दोपहर 1:25 बजे केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रवाना करने पहुँच रहे हैं।  इसी के साथ भाजपा वर्करों एवं आम जनता को भी खुला आमंत्रण दिया गया है कि फिरोजपुर को मिली इस अहम ट्रेन की पहली रवानगी का हिस्सा बनें। इसी तरह दूसरी सप्ताहिक ट्रेन 18 जून को फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में विभाग की ओर से 1 सैकण्ड ए.सी., 3 थ्री-टॉयर ए.सी., 6 स्लीपर और 1 जनरल कोच की व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन की रवानगी 18 जून को रात 10:40 बजे की जाएगी।

रेल विभाग ने फिरोजपुर निवासियों को एक ओर अहम ट्रेन का तोहफा देते हुए मोगा-दिल्ली इंटरसिटी को फिरोजपुर तक विस्तारित कर दिया है। यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को फिरोजपुर से चलकर वाया मोगा, लुधियाना होते हुए दिल्ली जाया करेगी। इसी के साथ साहनेवाला स्टेशन पर चल रहे री-मॉडलिंग कार्य के कारण करीब तीन माह से बंद पड़ी फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रैस को भी जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह पुन: बहाल करने की तैयारी रेल विभाग ने कर ली है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!