Edited By Kamini,Updated: 14 Feb, 2025 04:29 PM

पंजाब पुलिस के एक ASI को उसके साथी सहित गिरफ्तार करने की खबर मिली है।
अमृतसर : पंजाब पुलिस के एक ASI को उसके साथी सहित गिरफ्तार करने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, जिला अमृतसर में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहायक उप निरीक्षक (ASI) और उके बिचौलिए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो काबू किया है। जानकारी के मुताबिक महिला ASI ईवीएस साउथ अमृतसर में तैनात है।
इस मामले संबंधी सिकंदर सिंह निवासी गांव वजीर तहसील बाबा बकाला ने विजिलेंस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि ASI ने उसके भाई व पिता को एक पुलिस केस में मदद के बदले में 1.5 लाख रुपए की मांग की थी। उन्होंने पहले गूगल-पे के जरिए 10 हजार रुपए दिए अब दूसरी किस्त 40 हजार रुपए मांग रही थी। शिकायत मिलते ही विजिलेंस ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ASI के बिचौलिए को 40 हजार रुपए की किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। इसके बाद विजिलेंस ने ASI को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here