पंजाब पुलिस का DSP गिरफ्तार, Instagram पर...

Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Apr, 2025 04:30 PM

punjab police dsp arrested

इस बात की इंवेस्टीगेशन की जा रही है।

लुधियाना (तरुण) : डी.एस.पी. बन कर लोगों पर धौंस जमाने वाला एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सीआईए -1 व थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस से संयुक्त रूप से बाबा थाना सिंह चौक के निकट आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान कर्णबीर सिंह उर्फ कर्ण निवासी शिवाजी नगर के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी से खाकी वर्दी,बैल्ट,जूते,फिप्टी इत्यादि बरामद हुई है।

थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी आदित्य शर्मा ने बताया कि सीआईए-1 की पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कर्ण डी.एस.पी. बन कर लोगो पर धौंस जमाता है। जिसके बाद पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्ण को बाबा थाना सिंह चौक के निकट से काबू किया है।

आरोपी  इंस्टाग्राम पर डीएसपी की वर्दी में अपनी फोटो अपलोड करता है। जिस कारण कई लोग आरोपी के झांसे में आ चुके है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है। आरोपी किन लोगों को ब्लेकमेल कर पैसे ऐंठ चुका है। इस बात की इंवेस्टीगेशन की जा रही है। जिसके बाद पुलिस दर्ज केस में अन्य धाराएं भी जोड़ेगी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!