पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ी Most Wanted महिला! 5 वर्षों से किया हुआ था नाक में दम

Edited By Kalash,Updated: 22 Sep, 2024 04:44 PM

punjab police caught the most wanted woman

पंजाब पुलिस ने पिछले 5 साल से मोस्ट वांटेड महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

फाजिल्का : पंजाब पुलिस ने पिछले 5 साल से मोस्ट वांटेड महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फाजिल्का पुलिस ने 5 साल पहले 10 किलो गांजे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने यह गांजा उक्त महिला को सप्लाई करना था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 3 लोगों को नामजद किया था। पुलिस तभी से उक्त महिला की तलाश कर रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जगदीश लाल ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी थी कि हरियाणा और उड़ीसा के रहने वाले 2 आरोपी गांजा लेकर फाजिल्का इलाके में बड़े पैमाने पर सप्लाई करते हैं। यह दोनों गांजे की सप्लाई गोमा बाई नाम की महिला को करने आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 किलो गांजा बरामद किया था। इसमें महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।      

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तब से उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया गया पर वह काबू नहीं आ सकी। अब पुलिस ने अपने मुखबिर लगा कर उक्त महिला को गिफ्तार करने में सफलता सफलता हासिल की है। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।    

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!