Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2024 04:55 PM
कुछ दिन पहले फिरोजपुर शहर में कांग्रेसी नेता गुरदीप सिंह ढिल्लों के घर के बाहर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई फायरिंग को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी और आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर : कुछ दिन पहले फिरोजपुर शहर में कांग्रेसी नेता गुरदीप सिंह ढिल्लों के घर के बाहर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई फायरिंग को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी और आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यह जानकारी देते हुए एएसआई गहना राम ने बताया कि गुरदीप सिंह ढिल्लों पुत्र सरदार बलवंत सिंह वासी जोशी पैलेस वाली गली नंबर 2 मिनी आजाद नगर फिरोजपुर शहर मने पुलिस को दी शिकायत और बयानों में बताया था कि 21 अप्रैल को रात करीब 12.45 बजे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर के बाहर कुल 12 फायर किए गए और फायरिंग की आवाजें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।