Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jun, 2024 08:20 PM

बीते करीब 15 दिनों से रोजाना ड्रोन बरामद हो रहे हैं। आज फिर बी.एस.एफ. व पुलिस ने भारत-पाक सरहद से एक ड्रोन बरामद किया है।
तरनतारन (रमन) : बीते करीब 15 दिनों से रोजाना ड्रोन बरामद हो रहे हैं। आज फिर बी.एस.एफ. व पुलिस ने भारत-पाक सरहद से एक ड्रोन बरामद किया है।
डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि बी.एस.एफ. व पुलिस द्वारा रोजाना की तरह भारत-पाक सरहद के साथ लगते क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने बी.ओ.पी. नूरवाला में गुरदेव सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी मस्तगढ़ के खेतों से बी.एस.एफ. 103 बटालियन के जवानों की मदद से ड्रोन बरामद कर थाना खेमकरण के अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।