Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Feb, 2024 09:07 AM

मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में चल रही छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। कब्ज की समस्या हो सकती है।
मेष : मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में चल रही छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। कब्ज की समस्या हो सकती है।
वृष : आज जो लोग व्यापार के क्षेत्र में है उनकी आज बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। बच्चों के साथ हंसी खुशी समय बीतगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। थकावट महसूस हो सकती है।
मिथुन : मिथुन राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। काम का बोझ रह सकता है। इसलिए घबराएं नहीं। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
कर्क : आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का भी साथ मिलेगा। आय के साधन मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे को मन की बात कह सकते है।
सिंह : सिंह राशि वालों के अगर परिवार में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है तो वह आज दूर होगी। चुगली करने वाले कर्मचारियों से दूर रहें। सेहत आपकी पहले से बेहतर होगी।
कन्या : आज आपको नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी को हर हाल में सपोर्ट करें। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। यात्रा अच्छी रहेगी।
तुला : तुला राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग दिखावे की दुनिया से खुद को दूर रखें। बात का बतंगड़ न बनाएं। रिश्तों में खटास आ सकती है।
वृश्चिक : आज आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। काम के बीच स्वाभिमान को लाना गलत होगा। किसी भी प्रकार के धन का निवेश न करें। अन्यथा, आपको हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु : धनु राशि वालों का आज व्यापार अच्छा चलेगा। अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे। युवा वर्ग जितना हो सके पॉजिटिव लोगों के साथ रहें और पॉजिटिव सोच रखें। तरक्की की मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं।
मकर : अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। नियमित रूप से व्यायाम करें, इससे आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपका जीवन साथी आपके हर परेशानी में आपके साथ खड़ा रहेगा।
कुंभ : कुंभ राशि वाले व्यापार में आज सावधानी बरतें। बाहर का खाना खाने से बचें। नौकरी वाली जगह पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन : आज आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको कोई बोनस मिल सकता है। प्रॉपर्टी के संबंध में आपके अच्छे योग बन रहे हैं।
अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय : भिखारियों को काले उड़द का दान करें ।