पंजाब में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित! नोटिफिकेशन जारी

Edited By Vatika,Updated: 22 Dec, 2025 03:48 PM

punjab holiday alert

पंजाब में बच्चों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।

जालंधर: पंजाब में बच्चों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। महीने के अंतिम दिनों में राज्य में तीन सरकारी छुट्टियां आने वाली हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 25, 26 और 27 दिसंबर को पंजाब में सरकारी अवकाश रहेगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर छुट्टी रहेगी, जबकि 25 से 27 दिसंबर तक शहीदी सभा के चलते लगातार सरकारी छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, 26 दिसंबर को पंजाब सरकार द्वारा आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है।

PunjabKesari

इस बीच यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में पहले ही सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!