Punjab : मोहाली में हादसे का शिकार हुई हिमाचल की लड़की दृष्टि को लेकर बड़ा खुलासा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Dec, 2024 11:49 PM

punjab himachal girl dies in mohali accident

21 दिसंबर की रात को मोहाली में हुए दर्दनाक हादसे में हिमाचल की लड़की की मौत हो गई। लड़की की पहचान दृष्टि के रूप में हुई, जोकि शिमला के ठियोग की रहने वाली थी।

पंजाब डैस्क : 21 दिसंबर की रात को मोहाली में हुए दर्दनाक हादसे में हिमाचल की लड़की की मौत हो गई। लड़की की पहचान दृष्टि के रूप में हुई, जोकि शिमला के ठियोग की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि मोहाली में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के गिरने से जिस लड़की की मौत हुई है, उसकी मार्च महीने में शादी थी, लेकिन शादी से कुछ महीने पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई। दृष्टि PG में कपड़े बदलने के लिए गई थी, तभी बिल्डिंग के गिरने से वह मलबे में दब गई। जबकि उसका मंगेतर नीचे खड़ा था, जब उसने यह दृश्य देखा तो वह बेहोश हो गया। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कुछ महीने पहले ही मातम छा गया। दृष्टि चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, और पांच साल पहले ही चंडीगढ़ आई थी। वह 3 बहनें हैं, जिनमें से दृष्टि दूसरे नंबर पर थी। दृष्टि अपनी छोटी बहन के साथ पी.जी. में रहती थी। छोटी बहन बीमार होने के चलते घर आई हुई थी, जबकि दृष्टि उक्त हादसे का शिकार हो गई। 


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!