Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Oct, 2022 11:27 AM

जानकारी के अनुसार सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद उनका एक ऑडियो भी वायरल हो गया था।
पंजाब डैस्क: आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। कुछ दिन पहले सरारी का एक ऑडियो वायरल हो गया था। इसके बाद से ही उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विरोधी लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंजाब सरकार अपने ही मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।
जानकारी के अनुसार सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद उनका एक ऑडियो भी वायरल हो गया था। इसके चलते कुछ दिन पहले उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, जिसका अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी के चलते अब सरकार उन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here