Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2023 01:38 PM

पंजाब सरकार के लगभग 15 हजार दर्जा 4 कर्मचारी इस स्कीम के अधीन लोन ले सकते हैं।
चंडीगढ़: पंजाब सरकार दर्जा 4 कर्मचारियों के लिए एक आकर्षक योजना लेकर आई है। पंजाब सरकार के लगभग 15 हजार दर्जा 4 कर्मचारी इस स्कीम के अधीन लोन ले सकते हैं। 5 महीने ये कर्ज वसूल हो जाएगा। इस योजना के तहत दर्जा 4 कर्मचारी बिना ब्याज के 10 हजार रुपए लोन ले सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों, डिवीजनल कमिश्नरों और डी.सी. को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। जैसे कि सभी जानते हैं कि दशहरा, दीवाली आदि बड़े त्योहार हर वर्ग के लिए खास होते हैं।
अक्सर देखा गया है कि वरिष्ठ अधिकारी और ग्रेड ए अधिकारी त्योहारों के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते हैं लेकिन ग्रेड 4 (ग्रुप डी) के कर्मचारी अपने आप को लाचार महसूस करते हैं। इसे देखते हुए पंजाब सरकार फेस्टिवल लोन स्कीम लेकर आई है। एक बार फाइल क्लियर होने के बाद कर्मचारी इसे 8 नवंबर 2023 तक निकाल सकते हैं। दिसंबर 2023 के वेतन से कर्ज की वसूली शुरू होगी।
ये कर्मचारी उठा सकेंगे योजना का लाभ
फेस्टिवल लोन योजना का लाभ केवल ग्रेड 4 (ग्रुप डी) के नियमित कर्मचारी ही ले सकेंगे। दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी ब्याज मुक्त ऋण नहीं ले सकेंगे। सरकार ने योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह योजना 2023-24 के लिए लागू है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here