पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख तक स्कूल कॉलेज बंद

Edited By Vatika,Updated: 19 Mar, 2021 01:56 PM

punjab government s big decision school college closed till this date

पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अहम फैसला लिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अहम फैसला लिया है। सरकार ने राज्य भर में सभी स्कूल व कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। खबर के अनुसार पंजाब के स्कूल व कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार स्कूल व कॉलेज की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि गत दिवस पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्य के 9 जिलों में रात का कर्फ्यू 2 घंटे बढ़ाने के साथ आने वाले दिनों में कई और कड़े कदम उठाने और पाबंदियां लगाने की चेतावनी भी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों से मास्क पहनने, हाथ थोने, साफ सफाई रखने तथा सामाजिक दूसरी बनाने जैसे सभी ऐहतियाती दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!