Edited By Urmila,Updated: 02 Apr, 2023 01:28 PM

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विधायकों को बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए विशेष आदेश जारी किए हैं
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विधायकों को बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए विशेष आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी विधायक गांवों में जाकर किसानों से मिलें और अधिकारी भी जल्द से जल्द गांवों में जाकर गिरदावरी रिपोर्ट बनाएं। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिसके लिए पंजाब सरकार ने विशेष गिरदावरी का भी आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी गांवों में जाकर जल्द गिरदावरी रिपोर्ट बनाने को कहा है और बैसाखी तक किसानों को मुआवजा जारी कर दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here