Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Dec, 2024 09:45 PM

लुधियाना में विधायक अशोक पराशर पप्पी ने निगम चुनावों में कांग्रेस और अकाली दल की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पप्पी ने अकाली दल के पार्षद रहे मनप्रीत मन्ना और कांग्रेसी नेता सन्नी चौधरी को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
लुधियाना (विक्की) : लुधियाना में विधायक अशोक पराशर पप्पी ने निगम चुनावों में कांग्रेस और अकाली दल की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पप्पी ने अकाली दल के पार्षद रहे मनप्रीत मन्ना और कांग्रेसी नेता सन्नी चौधरी को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की विशेष उपस्थिति रही।
मन्ना और चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी के कार्यों और नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विधायक पप्पी का पारदर्शी और जनता के प्रति समर्पित रवैया उन्हें 'आप' में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विधायक पप्पी ने न केवल क्षेत्र में जनता का विश्वास जीता है, बल्कि अन्य दलों के नेताओं को भी प्रेरित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों के सहयोग से लुधियाना और पंजाब में बदलाव की नई कहानी लिखी जाएगी।