Punjab : नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jun, 2024 08:44 PM

punjab fake currency printing gang busted 1 accused arrested

लुधियाना पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर 1 आरोपी को नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है, जबकि 2 फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार पुलिस ने जाली नोट की सप्लाई देने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर 1 आरोपी को नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है, जबकि 2 फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार पुलिस ने जाली नोट की सप्लाई देने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिद्धड़बाहा से जगराओं एरिया में जाली नोट सप्लाई देने जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने जाली करंसी के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से 16,300 रुपए की जाली करंसी बरामद की है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गिद्दड़बाहा, सन्नी निवासी गिद्दड़बाहा और दीपू निवासी गिद्दड़बाहा के रूप में हुई है। इस बारे जानकारी देते पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि तीनों आरोपी बड़े स्तर पर जाली करंसी छाप कर आगे बेचने का काम करते हैं, और आज भी नकली नोटों की सप्लाई देने जा रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की कार को घेर लिया तथा मौके से नकली करंसी बरामद की है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!