Punjab : खराब ट्रक को धक्का लगाते समय आया करंट, एक की मौत, दो झुलसे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2025 01:00 AM

punjab electric shock while pushing a damaged truck

खन्ना में तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़े ट्रक को हटाने के दौरान तीन लोगों को करंट लग गया, जिससे एक की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग झुलस गए। हादसा खन्ना में जी.टी. रोड पर बुधवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हंस राज (45) के...

खन्ना : खन्ना में तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़े ट्रक को हटाने के दौरान तीन लोगों को करंट लग गया, जिससे एक की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग झुलस गए। हादसा खन्ना में जी.टी. रोड पर बुधवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हंस राज (45) के तौर पर हुई है। घटना पशु मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। एक खराब ट्रक सड़क पर खड़ा था। पीछे से आए ट्रक को रास्ता नहीं मिल रहा था। इसलिए तीन लोग मिलकर खराब ट्रक को धक्का देने लगे। तभी ट्रक ट्रांसफार्मर से टच कर गया। उसमें करंट दौड़ गया। तीनों सड़क पर गिर पड़े। सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया।

डॉक्टर फ्रैंकी के अनुसार, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दो की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी महिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को राजस्थान से बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!