पंजाब में फिर बढ़ी कोरोना से मरने वालों की संख्या

Edited By Mohit,Updated: 05 Nov, 2020 08:52 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले कई दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर बढ़ी है तथा पिछले चौबीस................

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले कई दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर बढ़ी है तथा पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से बाईस लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार कल से अब तक 22 लोगों के मरने के साथ अब राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4281 तक पहुंच गई। इसके अलावा चौदह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

राज्य में कोरोना पर काबू पाने के लिए दो लाख 68 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं और एक लाख 26 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में 541 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ अब तक पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख 35 हजार से अधिक हो गई। सक्रिय मरीज 4621 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!