दिल्ली में Congress की करारी हार के बाद, पंजाब के कांग्रेसी नेता डाल रहें Bhangra, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By VANSH Sharma,Updated: 08 Feb, 2025 09:35 PM

punjab congress leaders are holding bhangra

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है, लेकिन कांग्रेस वहां खाता भी नहीं खोल सकी। बावजूद इसके, पंजाब के कांग्रेसी खुशी में भंगड़ा डाल रहे हैं।

पटियाला (राजेश पंजौला) : दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है, लेकिन कांग्रेस वहां खाता भी नहीं खोल सकी। बावजूद इसके, पंजाब के कांग्रेसी खुशी में भंगड़ा डाल रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस के नेता दिल्ली में 'आम आदमी पार्टी' की हार में अपना भविष्य उज्ज्वल देख रहे हैं। विधानसभा चुनावों में जहां 'आप' के पंजाब वॉलंटियर्स ने पार्टी के पक्ष में प्रचार किया, वहीं बड़ी संख्या में पंजाब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में लगभग तीन हफ्ते तक डटे रहे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग टीमें बनाकर अपने विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं की ड्यूटियां लगाई थीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार में जुटे रहे।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेसियों ने दिल्ली चुनावों में कड़ी मेहनत की, लेकिन उनका मकसद कांग्रेस को जिताना नहीं था, बल्कि 'आप' के वोट बैंक में सेंध लगाना था, जिसमें वे सफल भी रहे। पंजाब कांग्रेसियों ने दिल्ली में 'आप' को हराने के लिए काम किया, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि अगर दिल्ली में 'आप' की हार होती है, तो इसका फायदा 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस को मिलेगा।

अगर दिल्ली में 'आप' जीत जाती, तो इसका सीधा असर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर पड़ता और 'आप' की सरकार दोबारा बन सकती थी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां पार्टी ने 7 सीटों पर जीत हासिल की।

पंजाब के मौजूदा राजनीतिक माहौल में कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और 'आप' के विरोध में लोग कांग्रेस को जिताएंगे। इसी कारण दिल्ली में उन्होंने 'आप' को हराने के लिए दिन-रात मेहनत की। चुनाव परिणाम आने के बाद पंजाब कांग्रेस के नेता सबसे ज्यादा खुश नजर आए और सभी कांग्रेसी नेताओं ने 'आप' की हार पर खुशी जताई।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!