Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jan, 2024 08:34 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जिला संगरूर का दौरा करने जा रहे हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जिला संगरूर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है सी.एम. मान कल संगरूर दौरे पर रहेंगे तथा इस दौरान संगरूर के कांझला में लोगों के इकट्ठ को भी संबोधित करेंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री संगरूर वासियों के लिए कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। इस मौके पर सी.एम. मान वार हीरोज स्टेडियम में हाकी एस्ट्रोटर्फ व वेट लिफ्टिंग सैंटर का उदघाटन करेंगे तथा संगरूर जिले में 14 नई ग्रामीण लाइब्रेरियों का भी शुभारंभ करेंगे। सी.एम. के आगमन को देखते संगरूर में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं तथा संगरूर वासी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। अब देखना यह है कि कल संगरूर वासियों को लोहड़ी के अवसर पर सी.एम. क्या सौगात देते हैं।