आज से CM मान शुरू करेंगे  तूफानी चुनावी दौरा, यहां जानें पूरा Schedule

Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2024 08:32 AM

cm mann will start election compaig tour from today

पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान पंजाब में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आज 25 अप्रैल से 5 दिनों का तूफानी चुनावी दौरा शुरू करने जा रहे हैं।

जालंधर: पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान पंजाब में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आज 25 अप्रैल से 5 दिनों का तूफानी चुनावी दौरा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान आज पहले चरण का चुनावी दौरा शुरू करने जा रहे हैं जिसके तहत वह सभी 13 सीटों पर जाएंगे उसके उपरांत दूसरे चरण में मुख्यमंत्री गुजरात व दिल्ली का चुनावी दौरा करेंगे जिसमें वह कंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार सियासी हमले करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली से सीधे सुबह अमृतसर पहुंचेंगे जहां वह 'आप" उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वह गुरदासपुर का चुनावी दौरा करेंगे। 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह श्री खडूर साहिब में आम आदमी पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और दोपहर बाद वह जालंधर में 'आप" के वालंटियर्स को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर आप उम्मीदवार पवन टीनू और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 अप्रैल को फरीदकोट तथा फिरोजपुर लोकसभा सीटों पर जाकर 'आप" उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाएंगे। 28 को मुख्यमत्री संगरूर तथा बठिंडा में चुनावी बैठकों में भाग लेंगे।  मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान ने 5 दिनों का चुनावी कार्यक्रम तैयार कर दिया जिस पर वह कलसे अमल शुरू करेंगे। आज मुख्यमंतंरी सारा दिन दिल्ली में रहे और उन्होंने एक टी.वी. टॉक में भाग लिया। आम आदमी पाटी राज्य में सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि दूसरे राजनीतिक दल अभी उम्मीदवारों का चयन करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी कुछ सीटों पर चुनावी रैलियों में भाग लिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मांग गुजरात तथा दिल्ली से भी आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जोकि जेल में बंद है इसलिए उनकी गैर-हाजिरी में गुजरात तथा दिल्ली में तथा अन्य राज्यों में चुनावी प्रचार की बागडोर मुख्यमंत्री के कंधों पर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!