Edited By Urmila,Updated: 04 May, 2024 05:52 PM
फगवाड़ा में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर यूनिवर्सिटी के लॉ गेट पर युवकों के दो पक्षों के बीच बहस हो गई।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी झड़प की खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर यूनिवर्सिटी के लॉ गेट पर युवकों के दो पक्षों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान गोली चल गई और इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से सत्यम नाम का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सत्यम की बाजू में गोली लगी है।
फगवाड़ा के एस.पी. रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि बीती रात कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जांच में पता चला कि तीन युवक घायल हुए हैं, जिनकी पहचान सत्यम, आदर्श और परीक्षत के रूप में हुई है। एस.पी. रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि छात्र सत्यम की बाजू में गोली लगी है, जिसे जालंधर के अस्पताल भेजा गया है। अन्य दो घायल युवकों आदर्श और परीक्षत को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आदर्श और परीक्षत के हाथों में पहने हुए कड़े से चोटें लगी हैं जबकि सत्यम की बाजू में गोली लगी है और उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सत्यम के अलावा अन्य दो घायल दोस्त आदर्श और परीक्षत भी छात्र हैं या नहीं। वहीं घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची। एस.पी. रुपिंदर कौर भट्टी ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सत्यम ने बताया कि वह रात को करीब अढ़ाई बजे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी के बाद ग्रीन वैली एरिया में खड़ा था तभी बाइकों पर सवार युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी विवाद के बीच मनी नामक युवक ने गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी बाजू में लगी और एक पेट को छू कर निकल गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here