Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2024 04:14 PM
लोकसभा चुनावों के चलते पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लगातार रैलिया की जा रही हैं।
पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनावों के चलते पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लगातार रैलिया की जा रही हैं। इसी बीच वह आज पटियाला रैली करने पहुंचे। इस दौरान 13-0 मिशन की रैली के अंत में तकनीकी खराबी के चलते राष्ट्रगान के लिए साउंड सिस्टम नहीं चला, जिसके बाद स्टेज पर मौजूद सी.एम. व अन्य मंत्रियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
इस मामले संबंधी सी.एम. मान ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ''आज लोगों को संबोधित करने के बाद तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान साउंड पर नहीं बजा...फिर खुद राष्ट्रगान गाया...ये है देशभक्ति का सबसे बड़ा सबूत...।'' आपको बता दें सी.एम. मान द्वारा अलग-अलग जिलों में जाकर अपने उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here