गुजरात चुनावों के बाद CM मान ले सकते हैं पंजाब DGP गौरव यादव के लिए बड़ा फैसला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Dec, 2022 12:18 PM

punjab cm and dgp gaurav yadav

यादव इससे पहले इंटेलिजेंस विंग जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं, को आगामी आदेशों तक कार्यवाहक डी.जी.पी. के पद पर नियुक्त किया गया था।

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में पुलिस मुखिया के पद पर मौजूदा कार्यवाहक डी.जी.पी. गौरव यादव को ही बनाए रखने के पक्ष में है। गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 5 जुलाई 2022 में की गई थी। उन्हें वी.के. भावरा के स्थान पर नियुक्त किया गया था। गौरव यादव जोकि 1992 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, ने डी.जी.पी. के पद पर नियुक्त होने के बाद राज्य में गैंगस्टरों तथा नशा तस्करों व आतंकियों के खिलाफ जोरदार अभियान शुरू किया।

यादव इससे पहले इंटेलिजेंस विंग जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं, को आगामी आदेशों तक कार्यवाहक डी.जी.पी. के पद पर नियुक्त किया गया था। चूंकि डी.जी.पी. पद पर स्थायी नियुक्ति केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा की जानी है और उसके लिए राज्य सरकार ने डी.जी.पी. पद के लिए पुलिस अधिकारियों के नामों का पैनल भी उसे भेजना है इसलिए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए चल रहे चुनावी अभियान से फ्री होते ही इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे।

गौरव यादव के हक में यह बात जाती है कि उन्होंने राज्य में गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए जोरदार अभियान चलाया हुआ है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए इस समय गौरव यादव ही सबसे बेहतर पुलिस अधिकारी सिद्ध हो सकते हैं। पंजाब में भगवंत मान सरकार के लिए सबसे जरूरी मुद्दा कानून-व्यवस्था की स्थिति को काबू में रखना है क्योंकि पिछले 8 महीनों के दौरान सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से जिस तरह से गैंगस्टरों ने हत्याएं की हैं उसके बाद भगवंत मान सरकार सबसे पहले गैंगस्टरों का खौफ जनता के मनों से दूर करना चाहेगी और इसके लिए गौरव यादव ही मुख्यमंत्री की नजरों में सर्वश्रेष्ठ माने जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों की नजरें सरकार पर टिकीं

भगवंत मान सरकार गौरव यादव के नाम को यू.पी.एस.सी. से किस तरह से अनुमोदित करवाती है इसकी तरफ समूचे पुलिस अधिकारियों की नजरें टिकी हुई हैं। पंजाब इस समय संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। पंजाब पुलिस को भी गैंगस्टरों के खिलाफ जीत हासिल करनी है। पंजाब पुलिस ने पिछले समय में मालवा में हुए डेरा प्रेमी हत्याकांड तथा अमृतसर में हुई शिवसेना नेता की हत्या में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इसी तरह से गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान से भी गैंगस्टरों व नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस को इसी तरह से अपना दबदबा गैंगस्टरों पर बनाए रखना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!