Punjab : शहर में CID की दबिश, प्रसिद्ध इंस्टीच्यट के मालिक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2024 05:36 PM

punjab cid raids in the city owner of famous institute arrested

लुधियाना में उस समय खलबली मच गई, जब एक करोड़ों रुपए के ठगी के मामले में कोलकाता की सी.आई.डी. टीम ने शहर में रेड कर दी। बताया जा रहा है कि गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट के मालिक को एक फ्राड केस में सी.आई.डी. ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना : लुधियाना में उस समय खलबली मच गई, जब एक करोड़ों रुपए के ठगी के मामले में कोलकाता की सी.आई.डी. टीम ने शहर में रेड कर दी। बताया जा रहा है कि गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट के मालिक को एक फ्राड केस में सी.आई.डी. ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी अनुसार उक्त ग्रुप के मालिकों पर कोलकाता के जे.आई.एस. ग्रुप के साथ 25 करोड़ रुपए का फ्राड करने के आरोप लगे हैं, जिसके चलते सी.आई.डी. ने लुधियाना में दस्तक दी और उक्त इंस्टीच्यूट के मालिक दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सी.आई.डी. दोनों आरोपियों को थाना डिवीजन नं. 5 में लेकर गई तथा वहां पर गहन पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि उक्त इंस्टीच्यूट के मालिक हरकीरत सिंह और गुरकीरत सिंह ने कोलकाता जे.आई.एस. ग्रुप के साथ करीब 25 करोड़ रुपए की ठगी की है, जिसके चलते सी.आई.डी. ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि कोलकाता की टीम रविवार को उन्हें अदालत में पेश कर अपने साथ कोलकाता लेकर जाएगी। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!