पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, कोरोना मामलों में उछाल को देखते हुए ले सकते अहम फैसला

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Jun, 2020 10:43 AM

punjab cabinet meeting today

जब से दिल्ली से पंजाब के लिए यातायात खुली है तब से राज्य में कोरोना के मामलों में विस्तार देखा गया है। मुख्यमंत्री...

जालंधर (धवन): पंजाब कैबिनेट की बैठक आज यानी 19 जून को शाम 4 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से बुलाई गई है, जिसमें राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा साथ-साथ कुछ अहम सरकारी फ़ैसलों पर मोहर लगने के आसार हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पहले कैबिनेट की बैठक 18 जून को होनी थी परन्तु कुछ ओर सरकारी रुझान के कारण बैठक को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ बातचीत करेंगे।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वृद्धि के विषय पर चर्चा होगी। जब से दिल्ली से पंजाब के लिए यातायात खुली है तब से राज्य में कोरोना के मामलों में विस्तार देखा गया है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों भी कहा था कि दिल्ली से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। इस बैठक में कुछ ठोस कदम उठाए जा सकते है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!