DGP मुद्दे पर भड़के भगवंत मान, कैप्टन-अरूसा पर उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2020 01:12 PM

punjab budget session

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। पंजाब के डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और अकाली दल की तरफ से सदन में खूब हंगामा किया गया।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। पंजाब के डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और अकाली दल की तरफ से सदन में खूब हंगामा किया गया।

PunjabKesari
विधानसभा की कार्रवाई देखने आए भगवंत मान ने इस मुद्दे पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर जमकर भड़ास निकाली। मान ने कहा कि डी.जी.पी. कहता है कि 6 घंटें में श्रद्धालू पाकिस्तान से आतंकवादी बनकर आ सकता है लेकिन वह यह बताएं कि 6 सालों से कैप्टन के घर रह रही अरूसा आलम किस आधार पर पंजाब में रह रही है। उन्होंने कहा कि अरूसा आलम और डी. जी. पी. की तस्वीरें भी वायरल हुई, इस बारे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए।
PunjabKesari
कैप्टन बताए कि अरूसा आलम का वीज़ा कब तक का और कहां -कहां का है। यहां तक एस.एस. पी. और डी. सी की नियुक्ति भी उनके कहने पर हो रही है। मान ने कहा कि यू.एन. ओ. के जनरल सैक्ट्री ने भी कहा कि श्री करतारपुर साहिब शांति का कुंज है, फिर किस आधार पर डी. जी. पी. की तरफ से यह बयान दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!