Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jan, 2024 09:18 PM
लोहड़ी के दिन बहोंना चौक पर दो पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि एक सैलून की दुकान के बाहर दो पक्षों में हुए लड़ाई झगड़े में कई लोग घायल हो गए।
मोगा : लोहड़ी के दिन बहोंना चौक पर दो पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि एक सैलून की दुकान के बाहर दो पक्षों में हुए लड़ाई झगड़े में कई लोग घायल हो गए। स्थिति इतनी भयानक हो बन गई कि दोनों गुटों में जमकर गाली-गलौच हुआ तथा जमकर लात घूसे चले। दोनों पक्षों में जमकर ईंटे चली। इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का दौरा कर घटना के बारे में जानकारी ली और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने कहा कि सैलून के बाहर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।