Punjab : संगरूर सीट को लेकर इस उम्मीदवार पर दांव खेल सकती है भाजपा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Apr, 2024 06:36 PM

punjab bjp can bet on this candidate for sangrur seat

लोकसभा चुनाव को लेकर संगरूर से लगभग सभी मुख्य पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है, केवल भाजपा ही इस दौड़ में पिछड़ गई थी‌। अब भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पूर्व विधायक अरविंद खन्ना लोकसभा क्षेत्र संगरूर से पार्टी...

बरनाला (विवेक सिंधवानी) : लोकसभा चुनाव को लेकर संगरूर से लगभग सभी मुख्य पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है, केवल भाजपा ही इस दौड़ में पिछड़ गई थी‌। अब भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पूर्व विधायक अरविंद खन्ना लोकसभा क्षेत्र संगरूर से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। 

बता दें कि अरविंद खन्ना इससे पहले भी एक बार कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वह काफी कम मतों से उसे समय के शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींडसा से पीछे रह गए थे। पता चला है कि भाजपा इस बार संगरूर सीट से हिंदू प्रत्याशी पर दांव खेलने के मूड में है, जिसके मद्देनजर ही अरविंद खन्ना को यहां से भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अन्य सभी पार्टियों द्वारा संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सिख चेहरे को प्रत्याशी बनाया गया है, अगर अरविंद खन्ना को भाजपा द्वारा टिकट दी जाती है तो वह अकेले ही हिंदू चेहरा होंगे। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में तड़के सुबह भयानक हादसा, मंजर देख मच गया शोर

राम मंदिर को लेकर शहरों में भाजपा का ग्राफ पहले से काफी ऊंचा हुआ है तथा इस तरह से हिंदू चेहरा उतारने से समीकरण बदल भी सकते हैं। वर्णनीय है कि अरविंद खन्ना लोकसभा क्षेत्र संगरूर के लिए कोई नया चेहरा नहीं है। वह इससे पहले दो बार विधायक भी रह चुके हैं। एक बार संगरूर विधानसभा क्षेत्र से तथा दूसरी बार धुरी विधानसभा क्षेत्र से अरविंद खन्ना विधायक रह चुके हैं। अब विश्वसनीय सूत्रों से पता लगा है कि भाजपा ने अरविंद खन्ना के नाम पर मोहर लगा दी है जिसे जल्द ही ऐलान हो सकता है। 

पंजाब के इस जिले में Alert, लाेगाें में दहशत का माहौल, पढ़ें क्या है मामला

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!