Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 May, 2024 10:46 AM
गुरदासपुर के किशनपुर से अवारा कुत्तों द्वारा एक महिला की मौत की खबर सामने आई है।
पंजाब: गुरदासपुर के किशनपुर से अवारा कुत्तों द्वारा एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। महिला कुछ दिनों के लिए अपने मायके में रहने आई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जिला प्रशासन अवारा कुत्तों को हटाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार महिला सुबह पांच बजे घर से सैर के लिए निकली थी। जब काफी समय तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार द्वारा उसकी तलाश शुरू कर दी गई। जागेवाल बेट के शमशान घाट के पास महिला की लाश मिली तथा पास में ही कुत्तों का झुंड भी बैठा था। कुत्तों ने महिला को बुरे तरीके से नोच कर मार दिया। बता दें कि महिला का विवाह खोजकीपुर में रहने वाले बीएसएफ के जवान हरजिंदर सिंह के साथ हुआ था और उनके दो बेटे भी हैं, जिनकी उम्र आठ और चार साल है। पुलिस ने मृतक के शरीर को पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।