Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 May, 2024 03:53 PM
फिरोजपुर से एक बेटे द्वारा अपनी मां का कत्ल करने की खबर सामने आई है।
पंजाब: फिरोजपुर से एक बेटे द्वारा अपनी मां का कत्ल करने की खबर सामने आई है। घर में इन्वर्टर लगने पर बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी के छोटे भाई ने बताया कि रात को 9:30 बजे उसकी मां उसे खाना परोस रही थी, जिस बीच उसका भाई अमरजीत सिंह घर आया। उसने कहा कि वह घर का बड़ा है, उससे पूछे बिना इन्वर्टर क्यों लगवाया। इसी बात से मां और बेटे में लड़ाई हो गई। लड़ाई के चलते अमरजीर सिंह ने ईंट अपनी मां के सिर पर मार दी। ईंट लगने से मां बुरी तरीके से घायल हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी के भाई ने बताया कि उसके पैर ठीक न होने के कारण वह अपनी मां की मदद नहीं कर पाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है।