तेज रफ्तार टिप्पर ने 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौके के हालात देख सहमे लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2025 11:54 PM

punjab a speeding tipper ran over a 12 year old child

गत रात्रि डबवाली रोड पर टोयटा शोरूम के नजदीक टिप्पर ने मोटरसाइकिल पर सवार 12 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हाे गया। बच्चा साई नगर का रहने वाला था।

बठिंडा (परमिंद्र) : गत रात्रि डबवाली रोड पर टोयटा शोरूम के नजदीक टिप्पर ने मोटरसाइकिल पर सवार 12 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हाे गया। बच्चा साई नगर का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, मोनू शर्मा एम्बुलैंस सहित मौके पर पहुंचे, जबकि पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के बाद संस्था के सदस्यों ने बच्चे के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक बच्चे की शिनाख्त जस्सा (12) पुत्र बिट्टू निवासी साई नगर के तौर पर हुई। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!