Punjab : सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2025 01:05 AM

punjab 26 year old girl dies in road accident family in shock

मंगलवार सुबह एक कार ने सड़क पार कर रही 26 वर्षीय युवती को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह मेन रोड से उछलकर ग्रिल पार करते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

खन्ना  : मंगलवार सुबह एक कार ने सड़क पार कर रही 26 वर्षीय युवती को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह मेन रोड से उछलकर ग्रिल पार करते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान डॉ. लवनीश चौहान के रूप में हुई, जो फिरोजपुर कैंट के आजाद चौक की रहने वाली थीं। लवनीश ने बी.ए.एम.एस. की पढ़ाई पूरी करने के बाद मंडी गोबिंदगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में एम.डी. (आयुर्वेद) कर रही थीं।

परिवार को इस हादसे की सूचना अस्पताल से मिली। पिता संजय चौहान ने रोते हुए बताया कि लवनीश उनके परिवार का सहारा थीं। जांच अधिकारी ए.एस.आई. परगट सिंह ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है, चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!