Punjab : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, अगले कुछ दिनों के लिए यह Train रद्द

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Nov, 2024 07:26 PM

punjab  this train cancelled for 47 days in punjab

लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते फिरोजपुर से चंडीगढ़ वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इस कारण 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। लुधियाना में प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 करीब 47 दिन तक बंद रहेगा, जिसके चलते उक्त...

फिरोजपुर : लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते फिरोजपुर से चंडीगढ़ वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इस कारण 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। लुधियाना में प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 करीब 47 दिन तक बंद रहेगा, जिसके चलते उक्त रेलवे प्लेटफार्मों पर आने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 

रेलवे द्वारा बताया गया कि ट्रेन संख्या 04997/98 लुधियाना-फिरोजपुर, 14614/13 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 14629/30 चंडीगढ़-फिरोजपुर, 04743/44 हिसार-लुधियाना, 04509/10 जाखल-लुधियाना,04579/04504 हिसार-लुधियाना, 04745 चुरू-लुधियाना और 04746 लुधियाना-हिसार को 47 दिन के लिए रद्द किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनों को कैंसिल किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!