PSPCL का इंजीनियर गिरफ्तार, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 06 Aug, 2025 03:48 PM

pspcl engineer arrested

PSPCL के इंजीनियर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : PSPCL के इंजीनियर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मंगलवार को जिला फाजिल्का के जलालाबाद (पश्चिम) स्थित PSPCL में तैनात जूनियर इंजीनियर बलविंदर सिंह को 7000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता सलविंदर सिंह, निवासी गांव जमालगढ़, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का से रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी जमीन पर मोटर के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त जूनियर इंजीनियर ने 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी और पहली किश्त के रूप में 3000 रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे और बाद में इस काम के लिए शेष 7000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने 7000 रुपये की रिश्वत की मांग संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। जांच के आधार पर, आरोपी कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे आज सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जाँच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!