पंजाब के विद्यार्थियों को बड़ी राहत! PSEB ने दाखिले को लेकर जारी किए नए आदेश

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2026 03:10 PM

pseb students relief

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक अहम फैसला लेते हुए आठवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में रेगुलर तौर पर दाखिला लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

मोहाली (नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक अहम फैसला लेते हुए आठवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में रेगुलर तौर पर दाखिला लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 31 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे पहले पहले ये तरीख 22 अगस्त तय की गई थी। दाखिले की तारीख में वृद्धी करने के साथ-साथ बोर्ड ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कंटिन्यूएशन की प्रक्रिया के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।   

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर विद्यार्थियों की एंट्री सिर्फ 31 अगस्त तक ही की जा सकेगी। 2 हजार रुपए लेट फीस से प्रति विद्यार्थी ऑनलाइन एंट्री और फीस स्कूल स्तर पर जमा करवाई जा सकती है। डायरेक्टर (कंप्यूटर) द्वारा जारी इन निर्देशों में साफ किया गया है कि पहले जारी किए गए शेड्यूल और हिदायतों में दर्ज बाकी की सभी शतें इस नए और रिवाइज्ड शेड्यूल पर भी लागू रहेंगी। 

उन्होंने समुह स्कूल प्रमुखों को हिदायत की है कि वह निर्धारित आखिरी तिथी से पहले विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री और फीस की प्रकिया को पूरा करना यकीनी बनाएं। शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को बहुत फायदा होगा जो किसी न किसी वजह से अब तक रेगुलर तौर पर दाखिला नहीं ले सके थे और रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!